श्रद्धा व उल्लासपूर्ण मनाई गई महाराज अग्रसेन की जयंती (पेज चार)

Spread the love share


भभुआ में अग्रवाल समाज ने महाराज अग्रसेन जी की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने समाज और देशहित में एकजुटता पर जोर दिया। आनंद और शिल्पी अग्रवाल…

बच्चों ने पेश किए गीत-संगीत व नृत्य, क्विज प्रतियोगिता में लिए भाग माल्यार्पण कर समाज व देशहित में एकजुटता पर वक्ताओं ने दिया बल भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के एकता चौक स्थित अग्रवाल मार्केट में सोमवार की रात अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा व उल्लासपूर्ण मनाई गई। उनके तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बच्चियों द्वारा उनकी आरती की गई। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर अग्रवाल ने किया। समाज के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता शिवशंकर अग्रवाल के संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने महाराज जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समाज की विकास यात्रा, आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। व्यापार के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर चर्चा की। देश व समाज के विकास में आगे बढ़कर योगदान देने की बात कही। आनंद अग्रवाल व शिल्पी अग्रवाल ने अपने संबोधन में सामाजिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया। कार्यक्रम में भाग ले रहे महिला-पुरुष, युवक-युवतियों व बच्चों ने सामूहिक रूप से चाट, गोलगप्पे के साथ सामूहिक भोज खाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, उद्यमचंद अग्रवाल, लल्लूचंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक टेकड़ीवाल, साकेत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रिशुराज अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, ओमजी अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, राजेश सर्राफ, प्रदीप अग्रवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही। यह जानकारी रविशंकर अग्रवाल ने दी। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाएं दमखम बच्चों के लिए मजेदार खेल आयोजित किए गए, जिसमें जलेबी रेस, कुर्सी रेस, गुब्बारा फुलाने, क्विज प्रतियोगिता आदि शामिल थीं। बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान पलक, शौर्य, विराट, सौलभ, शिवांश, सौम्या, शताक्षी, तान्या, मयंक, उत्कर्ष, शुभ, अंशिका, अवनी आदि बच्चों ने भक्ति व फिल्मी गीत की धुन पर नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। शिवांश की कविता ‘लक्ष्य हमेशा उंचा हो… ने श्रोताओं को प्रभावित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बच्चों में पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। फोटो- 15 अक्टूबर भभुआ- 7 कैप्शन- शहर के एकता चौक स्थित अग्रवाल मार्केट में सोमवार की रात आयोजित महाराज अग्रसेन जी के जयंती समारोह में भाग लेतीं महिलाएं।



Source link


Spread the love share