सकरा विधानसभा पब्लिक ओपिनियन : चुनाव में उम्मीद कर के दिए थे वोट लेकिन चुनाव के बाद हो गए गायब

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Sakra Vidhan Sabha Public Opinion: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. वहीं लोकल 18 की टीम आज सकरा विधानसभा पहुंची और लोगों से वहां के जमीनी मुद्दों पर बातचीत की. इस रिपोर्ट में देखें यहां किसी …और पढ़ें

मुज्जफरपुर. बिहार में विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गया है. ऐसे में सभी उम्मीदवार अब अपनी-अपनी उम्मीदवारी में जुट गए हैं. क्षेत्र में लगातार जनता के बीच संवाद कर रहे हैं. ऐसे में लोकल 18 की टीम मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र की जनता के पास पहुंची और उनका मूड जाना. इस बार क्षेत्र में क्या होगा मुद्दा? किस आधार पर जनता चुनाव में करेगी वोट? क्षेत्र में विकास कितना हुआ है? इन सभी मुद्दों पर जनता ने लोकल 18 के सामने अपनी बात रखी. कुछ लोग विधायक जी के काम से प्रसन्न दिखें तो कुछ लोगों जमकर विरोध किया.

सकरा विधानसभा क्षेत्र के सिहो चौक के रहने वाले राम भजन महतो बताते हैं कि हम लोग 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद अपने विधायक जी को क्षेत्र में कभी देखे ही नहीं हैं. चुनाव में वोट देने के समय यह उम्मीद थी कि वह काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. और उम्मीद पर खरा नहीं उतरे और अब तो नए लोग उनको पहचानते भी नहीं हैं. अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो इस बार वह फिर से अपने बेटे के लिए लोगों के पास जा रहे हैं लोगों का समर्थन मांग रहे हैं.

मोदी के नाम पर दिया था वोट
वहीं वीना देवी बताती हैं कि हम लोग मोदी के नाम पर वोट दिए थे लेकिन यहां से विधायक जितने के बाद कभी दिखे ही नहीं, इसी बात पर दिलीप महतो कहते हैं कि काम तो पूरे क्षेत्र में हुआ है, विधायक जी की उम्र हो गई है, इसलिए वह ज्यादा खुद नहीं घूमते हैं लेकिन काम सब जगह हो रहा है. बता दें कि वर्तमान में यहां से विधायक जदयू कोटे से अशोक चौधरी है इससे पहले वह कांटी से निर्दलीय जीते थे जिसके बाद वह जदयू में शामिल हुए और 2020 में सकरा से चुनाव लड़े और यहां से जीत मिली.

2020 विधानसभा के चुनावी आंकड़े

उम्मीदवार का नाम वोट दल हार/जीत
अशोक कुमार चौधरी 67,072 मई जा जीत
मेश कुमार राम 65330 कांग्रेस हार
संजय पासवान 13,487 लोजपा हार

पिछले 20 साल के आंकड़े

साल विजेता वोट दल आपातकाल
2015 लाल बाबू राम 75010 राजद अर्जुन कुमार
2010 सुरेश चंचल 55486 मई जा लाल बाबू राम
2005 हरिनंदन यादव 23,737 राजद सुरेश चंचल
2000 उमाधर सिंह 32,214 आईएनडी रामनिवास यादव

मोहम्मद माजिद

पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें

पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरबिहार

Sakra Vidhan Sabha Seat: मोदी के नाम पर दिए वोट…चुनाव जीतकर विधायक जी गायब



Source link


Spread the love share