समस्तीपुर में मां को पीट रहा था शिक्षक बेटा: बचाने आए भाई की काट दी उंगली; FIR दर्ज, फरार चल रहा है आरोपी – Samastipur News

Spread the love share


समस्तीपुर में एक सरकारी शिक्षक सुधीर कुमार का अपनी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी कर्रख पंचायत के बनौली की है। प्राथमिक विद्यालय भुसवर में कार्यरत शिक्षक सुधीर कुमार अपनी मां शांति देवी के साथ डंडे से मा

आरोपी शिक्षक हाथ में लाठी लिए मां को मारने के लिए खड़ा दिखाई दे रहा है।

फरार चल रहा है आरापी

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी शिक्षक हाथ में लाठी लिए मां को मारने के लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल अशोक कुमार को स्थानीय CHC में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। अशोक की पत्नी रंजू कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले मां शांति देवी भी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा चुकी हैं। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share