सहायक आयुक्त के बंद घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

Spread the love share


आयकर विभाग के सहायक आयुक्त कुमार ब्रजेश सिंह के घर से बदमाशों ने एक लाख नकदी और 10 से 15 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के रामजयपाल नगर की है। कुमार अपने पिता के निधन पर गांव…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानपटनाबुध, 16 अक्टूबर 2024 07:32 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

आयकर विभाग के सहायक आयुक्त कुमार ब्रजेश सिंह में बंद घर से बदमाशों ने एक लाख नकदी और 10 से 15 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के गोला रोड रामजयपाल नगर की है। बुघवार को पड़ोसी ने फोन कर घर का ताला टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद उनके पुत्र देव्‍यांशु ने पहुंचे और स्‍थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में लगी है। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। गया के आती गांव निवासी कुमार ब्रजेश सिंह रामजयपाल नगर में रहते हैं। वे आयकर विभाग में सहायक आयुक्‍त के पद पर कार्यरत है। अपने पिता के निधन पर सपरिवार सात अक्‍टूबर को गांव गए थे। पड़ोसी ने बुधवार सुबह में घर का ताला टूटे होने की जानकारी फोन पर दी। सूचना पर कुमार ब्रजेश सिंह के पुत्र देव्‍यांशु पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सारा सा‍मान बिखरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में शादी हुई थी। घर में रखे जेवरात गायब थे। घर में रखे एक लाख नकदी और करीब 10 से 15 लाख के जेवरात गायब थे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।



Source link


Spread the love share