23 अक्टूबर आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल,मौसम रहेगा शुष्क

Spread the love share


खगड़िया में शुक्रवार को धूप से गर्मी का एहसास हुआ, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हल्की हवा से राहत मिली। 19 से 23 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिसमें तापमान…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानखगडि़याशुक्र, 18 अक्टूबर 2024 07:58 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में शुक्रवार को दिन में धूप का खासा असर रहा। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। हालांकि शाम बाद हल्की-हल्की हवा चलने से गर्मी से राहत जरुर रही। तापमान बढ़े रहने से दिन में लोगों को धूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप में गर्मी रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। सुबह में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री के करीब दर्ज की गई। मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि बिते कुछ दिनों से रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इधर डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के वैज्ञानिकों ने 19 से आगामी 23 अक्टूबर तक पूर्वानुमान जारी की गई। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 29 से 30 के आसपास व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है। पूर्वानुमान अवधि में पुरबा हवा चलने का अनुमान है। औसतन पांच से छह मिलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावनपा है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।



Source link


Spread the love share