360 पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर चालू होने का दावा फेल

Spread the love share


मोतिहारी में 360 पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर चालू करने का जिला प्रशासन का दावा विफल हो गया है। कार्यपालक सहायकों की उपस्थिति नहीं होने के कारण लोग प्रखंड में जाकर आवेदन कर रहे…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमोतिहारीबुध, 23 अक्टूबर 2024 05:40 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के 360 पंचायतों के पंचायतय सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर चालू होने का जिला प्रशासन का दावा फेल है। पंचायत सरकार भवन में कार्य करने के लिये कार्यपालक सहायकों को लौगिंग आई डी भी मिल गया लेकिन उनकी उपस्थिति पंचायत सरकार भवन में नहीं है। गांव के लोग अपनी आय, जाति आवासीय व अन्य कार्यो के लिये प्रखंड का ही चक्कर लगा रहे हैं। जो पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार है वहां आरटीपीएस का बोर्ड या काउंटर भी अलग नहीं बनाया गया है। आम लोगों को प्रखंड में जाने पर पंचायत में भेजा जा रहा है। पंचायत में किसी का पता नहीं है। कार्यपालक सहायकों की जिला व अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति रद्द कर विभिन्न पंचायतों में नियुक्त किया गया है। जिला स्तर से यह निर्देश दिया गया है कि जहां पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार वहां बैठना है। जहां पंचायत सरकार भवन नहीं बना है तो उस स्थिति में मुखिया की ओर से चिन्हित स्थान पर बैठकर आम लोगों का आय, जाति, आवासीय व अन्य आवेदन को ऑनलाइन करना है। अभी निर्देश का अनुपालन धरातल स्तर पर नहीं किया जा रहा है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी रामजन्म पासवान ने बताया कि जिन पंचायतों में कार्यपालक सहायकों की नियुक्ति की गयी है इसकी जांच करायी जायेगी। जांच में उपस्थित नहीं पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी भी अपने स्तर से पंचायतों का मॉनिटरिंग करें। यह सुनिश्चित करें कि कार्यपालक सहायक आम लोगों से आवेदन लेकर ऑनलाइन करें। जिले में पंचायतों की कुल संख्या 396 है। सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर चालू होगा।



Source link


Spread the love share