Aaj ka tula Rashifal 3 september: प्रेमी और शादी-शुदा तुला राशि वालों को आज मिलेगा खूब प्यार, इस पर रखना होगा कंट्रोल, ये है उपाय

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Aaj ka tula Rashifal 3 september: नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप पूरी तरह मेहनत से अपना काम करेंगे अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. इसलिए आज जो उच्च सदस्य …और पढ़ें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज 3 सितंबर दिन यानी बुधवार तुला राशि के जातकों के लिए शरीर और सेहत की दृष्टि से बढ़िया है. मन में उत्साह और एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य को आज संपादित करने में आप सफल होंगे. आर्थिक दृष्टि से नजरिए से आज का समय काफी बढ़िया है. रुके हुए पैसे आने की संभावना बन रही है. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. अध्यनरत्न विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सामान्य है.

आप लव राशिफल आज
पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि प्रेम-प्रसंग में रहने वाले तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप अपने साथी का सहयोग भरपूर प्राप्त करेंगे. दांपत्य जीवन के लिए भी आज का दिन सुखद है. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. भाग्य निर्माण के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल है लेकिन, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें और खासतौर से इसका ध्यान रखें कि आज वाणी को नियंत्रण में रखकर आगे बढ़ने का प्रयास करें. यह आपके लिए ज्यादा सुखद रहने वाला है.

तुला राशि बिजनेस

नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन सुखद है. आज आप पूरी तरह मेहनत से अपना काम करेंगे अपने कार्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. इसलिए आज जो उच्च सदस्य लोग होंगे उनका सहयोग आपको मिलेगा. नौकरी पेशा वालों के लिए भी आज का दिन सुखद है. अपने से व्यापारिक क्षेत्र में जुड़े व्यक्ति के लिए व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त होंगे और उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग व्यापार क्षेत्र में मिलेगा.

तुला राशि के लिए उपाय
आज के दिन आप गणेश जी का पूजन करें और गणेश जी के ऊपर दूर्वा चढ़ाएं. ओम गण गणपतये नमः का जाप करें और भगवा रंग का वस्त्र धारण करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
घरखगोल

प्रेमी और शादी-शुदा तुला राशि वालों को आज मिलेगा खूब प्यार, बस इसका रखें ख्याल



Source link


Spread the love share