आखरी अपडेट:
Aaj ka tula Rashifal 30 october: व्यापारी और बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है. व्यापार बढ़ेगा और उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बेहतर बनेगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में आज आप काफी तत्पर होंगे. आज बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें. उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहतर होगा. हालांकि, परिवार में जो बुजुर्ग हैं….
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: तुला राशि वाले जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा रहेगा. आज जीवन में तरक्की की संभावना बनती हुई दिख रही है. आर्थिक दृष्टि से आज का समय काफी अनुकूल रहेगा. आज आपको अपने रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. आज रुके हुए पैसे वापस आने की संभावना बन रही है. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. पढ़ाई में लगे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजगता बढ़ेगी और वृद्धि होगी. नजदीकी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. यात्रा की संभावना बनती भी दिख रही है. यात्रा के लिए आप प्रयासरत होंगे. दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष के लोगों का आज सहयोग मिलेगा जिसके बल पर आप आगे और प्रयासरत होंगे.
तुला राशि बिजनेस
व्यापारी और बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया है. व्यापार बढ़ेगा और उच्च पदस्थ लोगों से संबंध बेहतर बनेगा. अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में आज आप काफी तत्पर होंगे. आज बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें. उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहतर होगा. हालांकि, परिवार में जो बुजुर्ग हैं उनका स्वास्थ्य आज अचानक खराब हो सकता है.
आज के दिन करें ये उपाय
आज के दिन तुला राशि के जातक सर्वप्रथम स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करें. इनके साथ ही मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की पूजा करें. पूजन के समय ओम नमो लक्ष्मी नारायण मंत्र का जाप करें. आज के दिन आप अपने लिए केसर का तिलक लगाये और पीले रंग का वस्त्र धारण करें. इससे पूरा दिन बेहतर बीतेगा.
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें