Bihar Election Dates Live: बिहार चुनाव की तारीखों का एलान आज, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोग

Spread the love share


11:03 AM, 06-OCT-2025

कांग्रेस ने कहा- चुनाव चाहे दो चरणों में हो या एक चरण में, हम पूरी तरह तैयार

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी और महागठबंधन पूरी तरह तैयार है। महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी तैयार हैं। चुनाव आयोग से हमारी बस यही अपेक्षा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों, गरीब और वंचित वर्ग को वोट देने का अधिकार हो। चुनाव चाहे दो चरणों में हों या एक चरण में, हम तैयार हैं।’

10:56 AM, 06-OCT-2025

दो चरणों में कराया जा सकता है चुनाव


बिहार विधानसभा चुनाव 2025
– फोटो : पीटीआई

अमर उजाला के सूत्रों के अनुसार, आयोग दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण का चुनाव छठ यानी 27-28 अक्तूबर के तुरंत बाद कराया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय टीम बिहार से दो दिवसीय समीक्षा यात्रा पूरी कर रविवार को दिल्ली लौट आई। सूत्रों के अनुसार, इस बार तीन के बदले दो चरणों का प्रस्ताव प्रवासी बिहारियों की छठ के बाद वापसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। छठ के बाद पहले चरण में उत्तरी और मध्य जिलों को शामिल करने से मतदाता भागीदारी बढ़ सकती है।

10:53 AM, 06-OCT-2025

SIR पर उठाए सवालों का जवाब दिया मुख्य चुनाव आयुक्त ने

रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ‘जो प्रत्याशी खड़े हों, वह पोलिंग एजेंट्स जरूर दें। मॉक पोल अपनी आंखों के सामने जरूर देखने कहें। मतदान के खत्म होते समय पोलिंग एजेंट्स फॉर्म 17सी भी ले लें। जिन लोगों को नगर निगम ने मकान का कोई नंबर तय नहीं किया है, वहां एक ही मकान में कई लोगों के नंबर मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका रहती है। क्योंकि, कुछ चिह्नित करने के लिए बीएलओ यह करते हैं। चुनाव के पहले पुनरीक्षण हर बार होता है, इसलिए उसे चुनाव के बाद कराने की मांग का कोई अर्थ नहीं है। बिहार के एसआईआर में दावा-आपत्ति का पूरा अवसर दिया गया। इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने बूथ लेवल एजेंट्स दिए थे। एसआईआर में अब भी समय है कि किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल को ऐसा लगता है कि योग्य मतदाता छूट गया है या अयोग्य मतदाता का नाम सूची में है तो वह दावा-आपत्ति कर सकता है। उनके दावे-आपत्ति का निपटारा ईआरओ स्तर से हो जाएगा।’

10:41 AM, 06-OCT-2025

Bihar Election Dates Live: बिहार चुनाव की तारीखों का एलान आज, शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा आयोग

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने जा रहा है, लेकिन अभी तक राजनीतिक गठबंधनों में सीटों के बंटवारे का एलान नहीं हुआ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।





Source link


Spread the love share