Bihar News : बिहार में एक और एएसआई पर भीड़ ने किया जानलेवा हमला, पटना रेफर, हालत गंभीर

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Munger News : बिहार के मुंगेर में एक बार फिर से एक एएसआई भीड़ तंत्र का शिकार हुआ. मुफस्सिल थाने में तैनात एएसआई संतोष सिंह पर भीड़ ने किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर अवस्था में एएसआई को बेहतर इलाज के …और पढ़ें

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायल 112 में तैनात एएसआई पर भीड़ ने किया हमला…

मुंगेर. बिहार में लगातार पुलिस पर हो रहे हमलों ने आला महकमा को सोचने पर मजबूर कर दिया कि किस प्रकार इनमें कमी लाई जाए. ताजा मामला में शुक्रवार रात का है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात डायल 112 को सूचना मिली कि नंदलालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है. सूचना पर डायल 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के सात तुरंत नंदलापुर पहुंचे. दो पक्षों के बीच मारपीट चल रही थी. एएसआई और उनकी टीम ने दोनों पक्षों के बीच मारपीट को खत्म करने की पहल की. दोनों पक्ष काफी आक्रोशित थे.

पुलिस के बीच बचाव का कोई असर नहीं हो रहा था. तभी भीड़ में से किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे एएसआई वहीं बेहोश होकर गिर पड़े. उनके सिर से खून बह रहा था. स्थिति को देखते हुए 112 टीम के अन्य सदस्यों उन्हें उठाकर तुरंत मुंगेर सदर अस्पताल पहुंची. इस बात की सूचना थाना प्रभारी सहित जिले के सीनियर अफसरों को दी. घायल एएसआई को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचन पर 112 की टीम वहां पहुंची थी. भीड़ में किसी ने एएसआई संतोष सिंह के सिर पर वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमला करने वालों की पहचान की जा रही है. पुलिस किसी भी कीमत पर हमलावरों को गिरफ्तार कर दम लेगी. एक दिन पूर्व ही अररिया में भीड़ ने एएसआई राजीव रंजन को पर हमला किया था. राजीव रंजन का पैतृक आवास मुंगेर ही था. भीड़ ने एक और एएसआई को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

घरबिहार

बिहार में एक और एएसआई पर भीड़ ने किया जानलेवा हमला, पटना रेफर, हालत गंभीर



Source link


Spread the love share