Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Spread the love share


11:24 पूर्वाह्न, 20-दिसंबर-2024

Bihar News: बेगूसराय में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, एक साल पहले ही हुई थी शादी


पत्नी की बेरहमी से हत्या करने बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। उससे पूछताछ चल रही है। महिला के मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

10:52 पूर्वाह्न, 20-दिसंबर-2024

Nitish Kumar Health: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा रुकेगी? निवेशक सम्मेलन और राजगीर जाना रद्द, बीमार हैं

बिहार समाचार: आज के कार्यक्रम रद्द, सीएम नीतीश कुमार का स्वास्थ्य अपडेट, प्रगति यात्रा कार्यक्रम, बिहार बिजनेस कनेक्ट

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा तीन बार टलने के बाद 23 दिसंबर की तारीख का एलान हुआ था। अब इस तारीख पर भी संशय है। 20 दिसंबर के उनके दो बड़े कार्यक्रमों सहित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, क्योंकि वह बीमार हैं। और पढ़ें

10:32 पूर्वाह्न, 20-दिसंबर-2024

Bihar News: रेड लाइट एरिया में महिला की गला दबाकर हत्या; भाग रहे आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

बिहार समाचार: रेड लाइट एरिया में महिला की गला रेतकर हत्या; लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की:सीतामढ़ी

Sitamarhi News: नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाटम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। और पढ़ें

10:17 पूर्वाह्न, 20-दिसंबर-2024

Global Investors Summit: बिहार बिजनेस कनेक्ट का दूसरा दिन, 350 कंपनी एक लाख करोड़ का निवेश करने जा रही

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: बिहार बिजनेस कनेक्ट का दूसरा दिन, कंपनियां एक लाख करोड़ का निवेश करने जा रही हैं.

Bihar Business Connect: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के नाम से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी ने सरकार की कमान संभाल रखी। शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियां एमओयू पर हस्ताक्षर करने जा रही है। और पढ़ें

08:51 पूर्वाह्न, 20-दिसंबर-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

घर में अलाव जलाकर सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में काफी धुआं भर गया। देखते ही देखते चार लोगों का दम घुटने लगा। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई। और पढ़ें



Source link


Spread the love share