Bihar Weather Today: मोंथा तुफान ने बढ़ाई ठंड, कल दिन-रात हुई बारिश, अररिया-पूर्णिया… आज 12 जिलों में अलर्ट

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Bihar Aaj Ka Mausam: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर आज शनिवार को भी बिहार के पूर्वी भाग में रहेगा. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि सीमांचल सहित पूर्वी बिहार के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष बिहार में बादल छाए रहेंगे और धूप नदारद रहेगी.

ख़बरें फटाफट

पटना: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शुक्रवार को पूरे बिहार में देखने को मिला. तेज और सर्द हवाओं ने पहले ही राज्य के तापमान को गिरा दिया था, लेकिन शुक्रवार को दिनभर हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया. पटना, अरवल, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया सहित लगभग पूरे बिहार में लगातार बारिश होती रही. हिमालय की तराई वाले जिलों में अति भारी वर्षा दर्ज की गई. हालांकि राहत की बात यह है कि अब यह तूफान धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है. बारिश और तेज सर्द हवाओं से भी लोगों को अब राहत मिलने वाली है.

आज क्या है मौसम का मिजाज
तूफान का कुछ असर आज यानी शनिवार को भी बिहार में देखने को मिलेगा. पूर्वी भाग के जिलों में इसका असर आज ज्यादा रहेगा. किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में आज भारी बारिश होने वाली है. सीमांचल सहित पूर्वी बिहार के दूसरे जिलों में भी खूब बारिश होगी. भागलपुर, जमुई सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं है लेकिन पूरे बिहार के आसमान में बादल छाए रहेंगे. धूप नदारत रहेगी.

कब मिलेगी राहत
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला आज के बाद थम जायेगा. कल से मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, अब बिहार में ठंडी की शुरुआत हो गई है.

दिन और रात के तापमान में अंतर हुआ खत्म
पिछले दो से तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज की वजह से दिन और रात के तापमान का अंतर मात्र एक से दो डिग्री का रह गया है. 31 अक्टूबर को पटना का अधिकतम तापमान 26.6°C दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 22.4°C रहा. इसी तरह मुजफ्फरपुर में दिन का तापमान 22.8°C रहा जबकि रात का तापमान 22.2°C दर्ज किया गया. इसी तरह कई जिलों का हाल यही रहा. इसका मतलब यह हुआ कि दिन और रात दोनों ही समय ठंडक लगभग समान है. इससे पता चलता है कि मौसम सबसे ज्यादा स्थिर और ठंडा बना हुआ है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
पटना 23.6 22.4 52
मुजफ्फरपुर 22.8 22.2 34
गयाजी 25.6 23 30
पूर्णिया 23.4 21.9 39
भागलपुर 25.4 22.8 59

नोट- ये आंकड़े शुक्रवार के हैं.

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

घरबिहार

मोंथा तुफान.. बिहार में कल दिन-रात हुई बारिश, आज 12 जिलों में येलो अलर्ट



Source link


Spread the love share