अंक ज्योतिष राशिफल 24 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- आज मूलांक 1 वाले धीमी गति से कार्यों में आगे बढ़ेंगे। व्यावसायिक सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। धन संबंधी मामलों में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 2- मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता हासिल होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बेकार के कामों में अपना समय व्यर्थ न करें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज निवेश करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।
मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों को अपनी उपलब्धियों पर फोकस रखना चाहिए। रिश्तों पर ध्यान दें। प्रोफेशनल कार्यों को बहुत ही मैच्योरिटी से संभालें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। इमोशनल होने से बचें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। स्थान परिवर्तन की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मूलांक 4- आज परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आपके कार्य प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ेंगे। धन संपत्ति में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। आज आपको महत्वपूर्ण लक्ष्यों में सफलता हासिल हो सकती है।
मूलांक 5- आज यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी नए स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। सुख-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवन आनंददायक गुजरेगा। कार्यों में मन लगेगा। अवसरों को भुनाने में आप सफल रहेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी व आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक 6– कार्यों में लापरवाही से बचें। आय व खर्च के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी भी तरह के लालच में न आएं, वरना नुकसान हो सकता है। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता हो सकती है। सतर्क रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कुछ मुश्किलें आ सकती है। सेहत पर ध्यान दें।
मूलांक 7- आज आपके काम तेजी से संपन्न होंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक सफलता हासिल होगी। प्रोफेशनल मामलों में आप सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। लाभ व प्रभाव में वृद्धि के योग हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के रिस्क से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
मूलांक 8- आज नौकरी से जुड़े कुछ कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। कारोबार में लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। बेकार के क्रोध से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।
मूलांक 9- भाग्यवश आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। लंबे की प्लानिंग बनाना बेहतर रहेगा। पर्सनल लाइफ से जुड़े मुद्दे हल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।