Numerology: 23 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

Spread the love share


अंक ज्योतिष राशिफल 23 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 23 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- मूलांक 1 वाले कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से बचें। किसी भी बहस की स्थिति से दूर रहें। भावनाओं में बहकर किसी भी मामले में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में साथियों से मनमुटाव हो सकता है। करियर में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। मन को केंद्रित रखकर कार्य करें। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वाले सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आप नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य इस माह गति पकड़ेंगे। आर्थिक मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। इस माह परिवार में भी खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से इस माह आपकी मुलाकात हो सकती है। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के मन में अज्ञात भय बना रहेगा। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। अनायास ही अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 5- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आपकी कार्यक्षमता चरम पर रहेगी। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें, न ही किसी भी कार्य में जल्दबाजी करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार में भी लाभ के अवसर सामने आएंगे। संतान पक्ष से परेशानी हो सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मूलांक 6- मूलांक 6 वाले पूरी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्य की अधिकता से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। सकारात्मकता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मूलांक 7- मूलांंक 7 वालों की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। मन शांत और केंद्रित रहेगा। इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। पुराने समय से अटके हुए कार्य भी पूर्ण हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मूलांक 8- नए विचार और नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। नई योजनाएं भी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दूसरों के विचारों से प्रेरित होकर किसी भी कार्य में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मूलांक 9- कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share