अनु मलिक ने सिर्फ 5 मिनट में बनाया था ‘एक गरम चाय की प्याली हो’, जाने गाने की इनसाइड स्टोरी

Spread the love share


बॉलीवुड को कई यादगार और सुपरहिट गाने देने वाले मशहूर सिंगर अनु मलिक का नाम म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान रखता है. उनकी आवाज आज भी लोगों की जुबान पर रहती हैं और अलग स्टाइल की वजह से वो हमेशा चर्चा में रहते हैं. वहीं अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में अनु मलिक ने अपने मशहूर गाने ‘एक गरम चाय की प्याली हो’ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि यह गाना उन्होंने महज 5 मिनट में बना दिया था.

महज 5 मिनट में बनाया ‘एक गरम चाय की प्याली हो’
फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा संग बातचीत में अपने इस हिट गाने के बनने की इनसाइड स्टोरी शेयर की. उन्होंने बताया कि सुबह उनकी पत्नी उन्हें जगाने आई थीं और कप में चम्मच चला रही थीं और उनकी आंख खुली और उसी चम्मच की आवाज सुनते ही उनके दिमाग में गाने की धुन आ गई. फिर दिल से अपने आप बोल निकलने लगे एक गरम चाय की प्याली हो कोई उसको पिलाने वाली हो फिर उन्होंने ये लाइन साजिद को सुनाई और देखते ही देखते गाना तैयार हो गया.

बता दें, ‘एक गरम चाय की प्याली हो’ गाना मशहूर संगीतकार और गायक अनु मलिक ने गाया है. यह पॉपुलर गाना 2000 की फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का है, जिसमें सलमान खान और रंभा नजर आए थे. अनु मलिक ने न केवल इसे अपनी आवाज दी है, बल्कि इसका संगीत भी तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं. ये गाना रिलीज होते ही फैंस के बीच काफी हिट हो गया था.

वहीं आज भी ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में खास जगह बनाए हुए है. फैंस इसे सुनकर पुराने दिन याद करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसे आज भी उतना ही सुनना पसंद करते हैं.



Source link


Spread the love share