एक महीने बाद भी गरज रही ‘धुरंधर’, 5वें संडे कमा डाले करोड़ों, ये सॉलिड रिकॉर्ड भी बनाया

Spread the love share


बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का फीवर रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों के सिर से उतने का नाम नहीं ले रहा है. ये फिल्म सक्सेसफुली अपने चार हफ्ते पूरे कर चुकी है और 5वें वीकेंड पर भी इसने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखे हुए है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 5वें संडे कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 5वें संडे कितनी की कमाई
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस बीच कई नई फिल्में आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला लेकिन ‘धुरंधर’ मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और एक महीने बाद भी डबल डिजिट में कमाई कर हर किसी को हैरान कर रही है.

फिल्म के वीक वाइज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ और चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 5वें शुक्रवार इसने पहली बार सिंगल डिजिटम  8.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन फिर 30वें दिन यानी 5वें शनिवार को इसने 34.29 फीसदी की ग्रोथ दिखाई और 11.75 करोड़ कमाए.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 31वें दिन यानी 5वें संडे को 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • जिसके बाद इस फिल्म की 31 दिनों की कुल कमाई अब 772.25 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इस फिल्म के पांचवें वीकेंड का कुल कलेक्शन अब 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

धुरंधर’ के नाम हुआ हाईएस्ट 5वें वीकेंड के कलेक्शन का रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने ऑफिशियली विक्की कौशल की ‘छावा’ (5वें हफ्ते में 30 करोड़ ) को पीछे छोड़ते हुए किसी हिंदी फिल्म के लिए 5वें वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 3 दिनों में ही उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

‘धुरंधर’ बनने वाली है देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई रिलीज के एक महीना पूरा करने के बाद भी जारी है. इस फिल्म ने 31 दिनो में 772.25 करोड़ की कमाई कर ली है और अब ये आरआरआर के भारत में 782.2 करोड़ के नेट कलेक्शन को मात देने से इंचभर दूर है. 10 करोड़ और कमाते ही ‘धुरंधर’ देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. उम्मीद है कि एक-दो दिन में फिल्म ये उपलब्धि हर हाल में हासिल कर लेगी.

‘धुरंधर’ स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. वहीं फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन सहित कई कलाकारों ने दमदार रोल प्ले किए हैं.



Source link


Spread the love share