कंसर्ट में करण औजला को मिला रैपर हनुमानकाइंड का साथ, तो भीड़ हो गई पागल!

Spread the love share


करण औजला यह सब एक ड्रीम म्यूजिक शो था: वर्तमान में अपने ‘इट वॉज ऑल अ ड्रीम’ टूर के साथ भारत में प्रदर्शन कर रहे फेमस सिंगर करण औजला 13 दिसंबर को बेंगलुरु में अपने शो के दौरान रैपर-गायक हनुमानकाइंड के साथ नजर आए.

करण ने नाइस ग्राउंड्स में 20,000 से ज्यादा प्रशंसकों के सामने ‘सॉफ्टली’, ‘प्लेयर्स’, ‘तौबा तौबा’, ‘एडमायरीन यू’ और ‘विनिंग स्पीच’ जैसे गानों पर परफॉर्म किया.

हनुमानकाइंड ने बनाया कंसर्ट को और भी शानदार

उन हिट गानों पर उनके फैंस जमकर झूमे. बाद में हनुमानकाइंड ने ‘बिग डॉग्स’ के स्पेशल मैश-अप के लिए स्टेज पर उनका साथ दिया, जिसने उनके परफॉर्मेंस को और भी शानदार बना दिया.

करण औजला ने कहा, “मैं बेंगलुरु में मिले अविश्वसनीय समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं और मेरे साथ जुड़ने के लिए हनुमानकाइंड का बहुत-बहुत शुक्रिया. मेरे प्रशंसकों के साथ जुड़ाव ही इस टूर को इतना खास बनाता है.”

आठ शहरों का ‘इट वॉज ऑल ए ड्रीम’ इंडिया टूर औजला के छोटे शहर के कलाकार से लेकर अब एक इंटरनेशनल स्टार बनने तक के सफर का जश्न है. उनके फेम से प्रेरित यह शीर्षक उनके सपनों और उन्हें वास्तविकता में बदलने के उनके तरीके को दर्शाता है.


टीम इनोवेशन द्वारा प्रस्तुत और लाइव नेशन द्वारा समर्थित इस कॉन्सर्ट में औजला की उपस्थिति और मनमोहक गायन का प्रदर्शन किया गया.

टीम इनोवेशन के बिजनेस हेड ऋषभ तलवार ने कहा, “बेंगलुरु का शो शानदार रहा, करण का प्रदर्शन शानदार था और दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद ही खास थी. ‘इट वॉज ऑल अ ड्रीम’ इंडिया टूर सभी उम्मीदों से बढ़कर है.”

सिंगर “इट वॉज ऑल अ ड्रीम वर्ल्ड टूर” के लिए भारत के कई शहरों में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत 7 दिसंबर से हुई थी.

करण ओजला स्टेज पर जाने से पहले माता-पिता के बोलते हैं शुकिया

अपने प्रदर्शन से पहले करण ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मैं भीड़ में मौजूद ऊर्जा और उस जुड़ाव के बारे में सोचता हूं जिसे मैं बनाना चाहता हूं. मैं खुद को शो की तैयारी में लगी कड़ी मेहनत और जुनून की याद दिलाता हूं.”

उन्होंने कहा, ”मंच पर जाने से पहले उन अंतिम क्षणों में मैं मार्गदर्शन के लिए भगवान और अपने माता-पिता को धन्यवाद देता हूं.”

और पढ़ें: Shaktimaan के अधिकार खरीदने गया था बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस, Mukesh Khanna ने ये कहकर ठुकराया था ऑफर





Source link


Spread the love share