‘गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मरी जा रही हूं’, जब पत्नी सुनीता आहूजा ने कही थी ये बात

Spread the love share


एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि गोविंदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि, उनकी पत्नी ने कहा कि वो तब तक इन बातों पर विश्वास नहीं करेंगी जब तक वो खुद अपनी आंखों से न देख लें. लेकिन सुनीता ने गोविंदा पर कई आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि गोविंदा अपने बच्चों के लिए खड़े नहीं हुए.

वहीं गोविंदा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया और सिरे नकार दिया. उन्होंने ANI से इंटरव्यू में कहा, ‘मुझ पर आरोप कब नहीं लगे? जो आरोप लगा रही है वो मेरे बचपन का प्यार है.  ‘

इसी बीच सुनीता का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में सुनीता बोल रही हैं कि वो गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मैग्जीन खरीदती थीं.

गोविंदा के अफेयर की खबरें पढ़ना चाहती थीं सुनीता

सिमी गरेवाल के इंटरव्यू में जब सुनीता से पूछा गया कि क्या वो गोविंदा के को-एक्ट्रेस संग लिंकअप की खबरों को लेकर परेशान हुई हैं. तो इस पर सुनीता ने हंसते हुए कहा- मैं हमेशा मैग्जीन खरीदती हूं ताकि  ये पढ़ सकूं कि गोविंदा का लेटेस्ट अफेयर किसके साथ हैं. मुझे ये जानकर दुख होता है कि उनके बारे में कोई न्यूज ही नहीं है. मैं उनके अफेयर की खबरें पढ़ने के लिए मरी जा रही हूं.

वहीं इस पर गोविंदा ने हंसते हुए कहा था कि मैं अच्छा एक्टर बन रहा हूं क्योंकि मैं अपने अफेयर अच्छे से छुपा पा रहा हूं. फिर सिमी गरेवाल पूछती हैं कि इसका मतलब वो पकड़े नहीं जाएंगे. तो इस पर गोविंदा ने कहा था कह नहीं सकता. इसी इंटरव्यू में सुनीता ने कहा- मैं टेंशन में नहीं आती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि गोविंदा फैमिली मैन हैं. वो अपने बच्चों, मुझसे और अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं.



Source link


Spread the love share