‘जाति या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता’, रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी का पलटवार

Spread the love share


बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस इस फिल्म के प्रचार में जुटी हुई हैं. जिसके लिए एक्ट्रेस कई अलग- अलग मीडिया हाउस के साथ बातचीत कर रही हैं. इन्हीं में से एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने इस वक्त इंडस्ट्री से जुड़े सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले मामले को लेकर बात की है. ये मामला है म्यूजिक प्रोड्यूसर एआर रहमान का विवादित बयान.

दरअसल बीते दिनों एआर रहमान के बयान पर काफी बवाल मचा था, जिस पर कई सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसी कड़ी में अब रानी मुखर्जी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. रानी ने डीडी न्यूज के साथ बातचीत में बताया कि उनके हिसाब से बॉलीवुड सबसे ज्यादा सेक्युलर जगह है.

‘मैं आज जो हूं इसी की बदौलत’

रानी ने कहा कि, ‘बॉलीवुड सबसे ज्यादा सेक्युलर जगह है और मैं पूरी तरह से इस पर विश्वास करती हूं. यहां धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है. इंडस्ट्री में मेरे 30 साल के सफर में मैंने कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया. मैं इस इंडस्ट्री से बहुत प्यार करती हूं और आज मैं जो कुछ भी हूं वो इसी की बदौलत है’.

ऑडियंस से कनेक्ट करना है जरूरी

आगे रानी कहती हैं मैरिट मायने रखती है. आखिर में वही व्यक्ति सर्वाइव कर पाता है और सक्सेस पाता है जो ऑडियंस के साथ कनेक्ट कर लेता है. रानी के इस बयान से साफ पता चलता है कि वो एआर रहमान के स्टेटमेंट से बिलकुल भी सहमत नहीं हैं. उनके लिए इंडस्ट्री का एक अलग मतलब है जो उन्होंने साफ कर दिया है.

बता दें कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. अब आने वाले कुछ दिनों में फिल्म की सक्सेस के बारे में पता चल जाएगा. बता दें ये रानी की ही फिल्म ‘मर्दानी’ की तीसरी किश्त है जिसमें एक्ट्रेस पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में हैं.



Source link


Spread the love share