बचपन में इस वजह से समीरा रेड्डी का खूब उड़ाया जाता था मजाक, अब छलका एक्ट्रसे का दर्द

Spread the love share


समीरा रेड्डी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने बेबाक अंदाज और बयान के लिए जानी जाती हैं. समीरा किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. फिर चाहे मुद्दा प्रेग्नेंसी के बाद उनके बढ़े हुए वजन का हो या फिर डिप्रेशन को लेकर हो.

समीरा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें एक ऐसी समस्या थी, बचपन में जिसकी वजह से कई बार नीचा दिखाया जाता था और लोग उनका खूब मजाक बनाया करते थे. लेकिन, उन्होंने कभी भी हिम्मत नहीं हारी, थेरेपी ली और कई साल बाद उनका कॉन्फिडेंस फिर से वापिस आ गया.

समीरा ने कहा कई साल थेरेपी लेनी पड़ी

समीरा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपने चाइल्डहुड स्ट्रगल के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि वो बचपन से ही हकलाती थीं, ऐसे में उन्हें लोग काफी परेशान किया करते थे. कॉन्फिडेंस वापस लाने के लिए कई साल थेरेपी लेनी पड़ी.

समीरा ने आगे कहा,’मैं आज भी हकलसाती हूं और कोई रिएक्शन देता है, तो बहुत ही ज्यादा बुरा लगता है.बचपन के लेबल इतने गहरे तक असर डाल सकते हैं. लेबल, चाहे वो नॉर्मल ही क्यों न हों, बच्चे के कॉन्फिडेंस को चुपचाप तरीके से इफेक्ट करते हैं.’

समीरा ने आगे कहा,’बार-बार मंदबुद्धि या कमजोर कहे जाने से बच्चों के अंदर डाउट पैदा हो सकता है. ऐसे में वो एजुकेशन और सामाजिक रूप से प्रयास करने या जोखिम लेने से कतराने लगते हैं. किसी बच्चे को अगर बार-बार बुध्दू और कमजोर कहा जाता है तो उसे ट्रस्ट हो जाता है कि वो ऐसा ही है. यही ट्रस्ट धीरे-धीरे उसके कॉन्फिडेंस को हिला देता है और उसके बाद वो बच्चा कोशिश करना भी छोड़ देता है.’

समीरा ने कहा कि वो अपने बच्चों से कहती हैं कि उनसे बात करे. किसी भी एक चीज से स्ट्रगल करना उनकी पहचान नहीं है. साथ ही वो अपने बच्चों को कहती हैं कि किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:-‘इनका कोई एजेंट आता, तो सलामत नहीं जाता..’ धुरंधर 2 देखने के बाद भड़के रियल लाइफ जमील जमाली, बोले-‘ल्यारी को टेरेरिस्ट..





Source link


Spread the love share