‘बॉर्डर 2’ के कहर के आगे ‘मर्दानी 3’ झुकने को नहीं तैयार, 12वें दिन फिर किया शानदार कलेक्शन

Spread the love share


रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ़्तार से आगे बढ़ रही है. दूसरे वीकेंड में, इसने अच्छी ग्रोथ देखी. वहीं दूसरे सोमवार, यानी 11वें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट तो आई फिर भी इसने शानदार कलेक्शन किया. इस बीच, इसने पहले पार्ट के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘मर्दानी 3’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
यशराज फिल्म्स की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यह फिल्म 31 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस पॉजिटिव रिव्यू मिला था. फिर स्टॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ये बॉक्स ऑफिस पर जम चुकी है. यहां तक कि सनी देओल की बडी फिल्म बॉर्डर 2 के आगे भी ये कॉप थ्रिलर हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने के बाद अब ये दूसरे हफ्ते में भी खूब नोट छाप रही है. हालोकि दूसरे मंडे इसकी कमाई में मंदी देखी गई लेकिन रिलीज के 12वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को इसकी कलेक्शन में उछाल आया.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो  ‘मर्दानी 3’ ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ जोड़े थे. फिर 8वें दिन इसने 1.85 करोड़, 9वें दिन 3.5 करोड़, 10वें दिन 4.25 करोड़ और 11वें दिन 1.2 करोड़ की कमाई की थी.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.71 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 12 दिनों में 38.81 करोड़ रुपये हो गई है.

क्या ‘मर्दानी 3’ तोड़ पाएगी ‘मर्दानी 2’ का रिकॉर्ड
‘मर्दानी 3’ ने ऑफिशियली मर्दानी (2014) के लाइफटाइम कलेक्शन को 36 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि ये अभी भी मर्दानी 2 के 47.35 करोड़ के लाइफटाइन कलेक्शन को मात देने  से पीछे है और अपने 60  करोड़ के बजट को वसूलने से भी पीछे है. हालांकि ये 40 करोड़ी बनने से इंचभर दूर है. उम्मीद है कि दूसरे बुधवार को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी. वहीं अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये मर्दानी 2 को मात दे पाएगी या नहीं.

मर्दानी 3 को अब आने वाले वीकेंड में शाहिद कपूर की ओ’ रोमियो के साथ मुकाबलना करना पड़ेगा. जिसका मतलब है कि फिल्म अपनी ज़्यादातर शोकेसिंग खो देगी. अगर यह नई रिलीज़ के बावजूद टिक जाती है, तो फिल्म थिएटर में लगभग. 45-47 करोड़ की नेट कमाई कर लेगी, जो देश में मर्दानी 2 की लाइफटाइम कमाई के बराबर होगी।.थिएटर में मर्दानी 3 की वर्ल्डवाइड कमाई इसके आखिर तक लगभग 65 करोड़ होने की उम्मीद है.



Source link


Spread the love share