लॉरेंस बिश्नोई के लिए सोमी अली पोस्ट: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपनी एक पोस्ट से खबरों में आ गई हैं. उन्होंने सीधे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेटर लिखा है और जूम कॉल करने की रिक्वेस्ट की है.
सोमी अली ने लिखी पोस्ट
सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई की फोटो शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा- ‘ये लॉरेंस बिश्नोई के लिए डायरेक्ट मैसेज है. नमस्ते लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी के आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हो. तो मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं. कृप्या करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है?’
‘हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है. हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद. फिर यकीन मानिए के ये आपके फायदे की ही बातें हैं. अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका. शुक्रिया.’
बता दें कि सलमान खान और सोमी अली का 1999 में ब्रेकअप हुआ था. इसके बाद वो US मूव कर गई थीं. इसके बाद से वो वहीं हैं. सोमी राइटर, फिल्ममेकर, मॉडल और एक्टिविस्ट हैं.
क्या है मामला?
बता दें कि सलमान खान पर फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान काला हिरण को मारने का आरोप लगा था. बिश्नोई समाज में काले हिरण को बहुत पवित्र माना जाता है. इसके बाद से लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान को कई बार धमकी दे चुकी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग तक भी करवाई गई थी. मालूम हो कि लॉरेंस बिश्नोई अभी साबरमती जेल में हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Update: चुम दरांग ने दी गाली तो गुस्से में मारने दौड़े अविनाश, क्या शो से हो जाएंगे बाहर?