‘हेरा फेरी 3’ छोड़ना परेश रावल को पड़ेगा महंगा, अक्षय के वकील ने कही ये बात

Spread the love share


हेरा फरी 3 विवाद: परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ को बीच में ही छोड़कर हर किसी को चौंका दिया है. फिर चाहे वो फैंस हो या अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी. ऐसे में अक्षय कुमार ने परेश रावल पर मुकदमा दायर किया और लीगल नोटिस भेजा.

अपने प्रोडक्शन हाउथ केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिये अक्षय कुमार ने दिग्गज एक्टर को नोटिस भेजा था. इसी बीच ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ का प्रतिनिधित्व करने वाली वकील ने कहा है कि परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के फैसले ने सभी को चौंका दिया और इसके ‘गंभीर कानूनी परिणाम’ होंगे.

20 साल ‘हेरा फेरी 3’ का फैंस को है इंतजार

मालूम हो ‘हेरा फेरी 3’ का दर्शक पिछले 20 सालों से इंतजार कर रहे थे. एक बार फिर से अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिगड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे. लेकिन, परेश रावल के फिल्म छोड़ने की वजह से फैंस काफी निराश हैं.

परेश रावल ने साइन किया था कॉन्ट्रैक्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल पर अक्षय कुमार ने नॉन-प्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. एडवांस फीस भी ले चुके थे, यहां तक शूटिंग भी शुरू कर दी थी. उनके ऐसे बीच में फिल्म छोड़ने की वजह से प्रोडक्शन हाउस को करोड़ों का नुससान झेलना पड़ रहा है.

होंगे गंभीर कानूनी परिणाम

अक्षय की कंपनी का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘परिनम लॉ एसोसिएट’ की संयुक्त प्रबंध भागीदार पूजा तिड़के ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मुझे लगता है कि इसके गंभीर कानूनी परिणाम होंगे. इससे निश्चित रूप से फिल्म को नुकसान होगा. हमने उन्हें नोटिस भेजकर बताया है कि इसमें कई कानूनी परिणाम शामिल हैं.

पोस्ट शेयर कर खुद किया था कंफर्म

उन्होंने कहा, ‘कलाकारों, सहयोगी कलाकारों, प्रमुख अभिनेताओं, उपकरणों, ट्रेलर की शूटिंग पर खर्च किया गया है’. पूजा ने बताया कि परेश रावल ने जनवरी में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया था कि वो हेरा फेरी 3 के हिस्सा बनेंगे.

साढ़े तीन मिनट का हो गया था शूट

उन्होंने बताया, “इसके बाद फिल्म के ट्रेलर की शूटिंग के लिए अनुबंध किए गए. वास्तव में, फिल्म का लगभग साढ़े तीन मिनट का हिस्सा शूट किया गया था. अचानक, कुछ दिन पहले, हमें परेश जी से एक नोटिस मिला, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अब फिल्म से जुड़े नहीं हैं और फिल्म से जुड़ना नहीं चाहते हैं.

नोटिस का नहीं दिया जवाब

इसलिए, निश्चित रूप से यह सभी को हैरान कर देने वाला फैसला था.पूजा ने कहा कि अनुबंध से पीछे हटने से फिल्म को ‘गंभीर नुकसान’ होता है. परेश रावल ने हालांकि अब तक कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया है. अक्षय की वकील ने बताया कि उन्होंने परेश रावल को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है

ये भी पढ़ें:-किया लड़की को किस, सरेआम उतारी एक्टर की पैंट, विवादों की वजह से करियर हुआ बर्बाद, पहचाना कौन?





Source link


Spread the love share