Healthcare Budget 2026: देश को मिलेंगे 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, आयुष सेक्टर के लिए बड़े ऐलान

Spread the love share



बजट 2026: केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने आयुष और आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि देश में तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIMs of Ayurveda) स्थापित किए जाएंगे.

आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स

वित्त मंत्री ने बताया कि आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि आयुर्वेदिक और पारंपरिक दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके. इसके साथ ही, इस क्षेत्र में अधिक कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा.

इसके अलावा, गुजरात के जामनगर में स्थित WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को भी और अधिक उन्नत किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे भारत को वैश्विक स्तर पर पारंपरिक चिकित्सा का केंद्र बनाने में मदद मिलेगी.

अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  1. कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 17 प्रमुख दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Customs Duty) को पूरी तरह से हटा दिया गया है. इससे इलाज के खर्च में भारी कमी आएगी.
  2. दुर्लभ बीमारियों (Rare Diseases): 7 नई दुर्लभ बीमारियों को कस्टम ड्यूटी छूट की श्रेणी में जोड़ा गया है, जिससे बाहर से मंगाई जाने वाली महंगी दवाओं की कीमत कम होगी.
  3. बायो-फार्मा शक्ति योजना: सरकार ने 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ ‘बायो-फार्मा शक्ति’ योजना शुरू करने का प्रस्ताव रखा है. इसका लक्ष्य भारत को बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग में विश्व का अग्रणी देश बनाना है.

यह भी पढ़ें: Budget 2026: 10,000 करोड़ की ‘बायो फार्मा शक्ति’ का ऐलान, भारत बनेगा ग्लोबल बायो-फार्मा हब



Source link


Spread the love share