आखरी अपडेट:
High Blood Sugar Control Tips: अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो सुबह-सुबह कुछ खास आदत डाल लें. इससे बढ़ी हुई शुगर भी कम हो जाएगी. आइए जानते हैं ये खास घरेलू नुस्खे.
जब हमारे शरीर में इंसुलिन नहीं बनता है या कम बनता है तब शुगर का पाचन नहीं हो पाता और यह खून में तैरने लगता है. इसी अवस्था को डायबिटीज कहते हैं. इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है जो पैंक्रियास में बनता है. इसे डायबिटीज का दुश्मन माना जाता है. अगर शरीर में इंसुलिन का स्रोत सही तरीके से काम करे, तो डायबिटीज कंट्रोल में रहती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने से अनेक तरह की क्षति हो सकती है. जैसे कि किडनी की बीमारी, दिल की बीमारी, आंखों की समस्या हो सकती है. हाई ब्लड शुगर शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है. ब्लड शुगर के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.

डायबिटीज मरीजों को रागी की रोटियां खानी चाहिए. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक रागी फाइबर से भरा हुआ अनाज है. इसके आटे की रोटियां कभी भी खून में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ने नहीं देंगी. जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है अगर वह भी सप्ताह में दो-तीन दिन रागी की रोटियां खाता है तो उसे भी डायबिटीज नहीं होगा. जिन लोगों को है उन्हें शुगर हमेशा नियंत्रण में रहेगा.

अमरंथ रागी की तरह मिलेट है. अमरंथ से दलिया बनाया जाता है.इसे चौलाई भी कहा जाता है. डायबिटीज के मरीज अगर सुबह-सुबह इसकी रोटियां खाएं तो शुगर पूरी तरह से नियंत्रित रहेगी. हाल ही की रिसर्च में पाया गया कि अमरंथ में एंटी-डायबेटिक और एंटीऑक्सीडेटिव गुण पाया जाता है. यानी यह शुगर को बढ़ने नहीं देता और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है.

अगर आप सुबह-सुबह जौ की रोटियां खाएं तो भी आपकी शुगर कंट्रोल में रहेगा. जौ ऐसा अनाज है जिसमें प्रचूर मात्रा में फाइबर के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसलिए यह मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने वाले हार्मोन के रिलीज को बढ़ाता है. इस तरह यह इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है.

एनसीबीआई की रिसर्च में बताया गया है कि नीलगिरी के पत्तों में डायबिटीज को कंट्रोल करने वाला औषधिय गुण है. इसमें ग्लाइकोसाइड्स, अल्कालॉयड, फ्लेवेनोएड्स, टरपेनोएड्स, केरेटेनोएड्स जैसे कंपाउड पाए जाते हैं. ये कंपाउड पैंक्रियाज के बीटा सेल्स को सक्रिय करता है जिससे इंसुलिन बनता और शुगर कंट्रोल रहती है.

भृगुराज की पत्तियों में एंटी-डायबेटिक गुण होता है. रिपोर्ट के मुताबिक भृगुराज में हाइपोग्लासेमिक गुण है. यानी यह शुगर को कम करने की क्षमता रखता है. भृगुराज के पत्तों को सुबह खाली पेट खाने से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ सकता है जिससे ब्लड शुगर अपने आप कंट्रोल हो सकता है.