भारत में नई 7-सीटर SUV जीप मेरेडियन की बुकिंग खुल गई है। ये एसयूवी 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर से लैस है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जीप इंडिया (Jeep India) भारतीय बाजार में मेरेडियन (Meridian) का अपडेटेड वर्जन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि कीमतों के आने वाले हफ्तों में घोषित होने की उम्मीद है। 2025 अपडेट के साथ मेरिडियन लेवल 2 ADAS सूट जैसे कई गजब फीचर्स से लैस है। यह कई एडवांस फीचर्स से लैस होगी।
अपडेटेड जीप मेरेडियन (जीप मेरिडियन) को 5-सीयर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो यह 30 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। यह लेवल 2 ADAS सूट, मानक के रूप में 6 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ आएगी।
कई गजब फीचर्स से होगी लैस
इसके अलावा ये कार वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अल्पाइन-सोर्स 9-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम और वायरलेस चार्जर के साथ भी पेश की जाएगी।
इंजन पावरट्रेन
इसके इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें नया जीप मेरेडियन (जीप मेरिडियन) पुराने पावरट्रेन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी। जीप मेरिडियन 2.0-लीटर डीजल इंजन द्वारा 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसके अलावा इसे चार वैरिएंट में 4×2 और 4×4 गेट में पेश की जाएगी।
किससे होगा मुकाबला?
आपको बता दें कि फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में जीप मेरिडियन की टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से होती है।