15 से 20 हजार रुपये के बीच वाले फोन्स पर भारी छूट, मिलेगा 50MP तक का फ्रंट कैमरा, लिस्ट में सैमसंग भी

Spread the love share


अमेजन सेल में आप 15 से 20 हजार रुपये के बीच वाले सेगमेंट में सैमसंग और iQOO जैसी कंपनियों के फोन खरीद सकते हैं। यहां हम आपको इस सेगमेंट की टॉप 3 डील्स के बारे में बता रहे हैं। इन फोन्स में आपको 50MP तक का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

कुमार प्रशांत सिंह लाइव हिन्दुस्तानबुध, 9 अक्टूबर 2024 04:09 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

फेस्टिव सीजन में नया फोन लेना चाहते हैं और आपका बजट 15 से 20 हजार रुपये के बीच का है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में आप 15 से 20 हजार रुपये के बीच वाले सेगमेंट में सैमसंग और iQOO जैसी टॉप कंपनियों के फोन को खरीद सकते हैं। यहां हम आपको सेल में इस सेगमेंट में दी जा रही टॉप 3 डील्स के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाले दो फोन शामिल हैं। सेल में आप इन दमदार स्मार्टफोन्स को बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।

ऑनर 200 लाइट 5जी
8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन सेल में 17,998 रुपये का मिल रहा है। बैंक ऑफर में आप इस फोन की कीमत को 1250 रुपये तक कम कर सकते हैं। यह फोन 900 रुपये के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। फोन पर 17,050 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 2000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोन का मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। वहीं, इसके फ्रंट में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M55s 5G
8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला यह फोन सेल में 19,999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 2 हजार रुपये का कूपन डिस्काउं भी दे रही है। फोन पर करीब 1 हजार रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसकी कीमत को 18,750 रुपये तक कम कर सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के इस फोन में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी के लिए भी इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

ये भी पढ़े:जियो के तीन शानदार पोस्टपेड प्लान, मिलेगा 100GB तक डेटा, नेटफ्लिक्स फ्री

iQOO Z9s 5G
8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 19,998 रुपये है। सेल में आप इसे 1250 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर करीब 1 हजार रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आइकू के इस फोन पर 18,750 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी के इस फोन में आपको 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 1800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5500mAh की है, जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Source link


Spread the love share