CG Police Exam date : छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल टेस्ट की डेट घोषित, जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

Spread the love share


CG Police Constable Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 5967 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा फिजिकल टेस्ट की तिथि जारी हो गई है। सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक नापजौख परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवी, पीएसटी, पीईटी) का आयोजन 16 नवंबर 2024 से होगा। ये परीक्षाएं राज्य के रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव में होंगी। डीवी, पीएसटी, पीईटी के एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2024 को जारी होंगे। आपको बता दें कि ये भर्तियां कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल ट्रेड (जैसे धोबी, कुल, मोची आदि) के पदों पर हो रही हैं। रिक्तियों में कांस्टेबल जीडी के 5000 से ज्यादा वैकेंसी हैं।

शारीरिक नापतौल परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए 7 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं।

क्या होनी चाहिए कद काठी

– पुरुष की लंबाई कम से कम 168 सेमी हो। महिला की लंबाई कम से कम 158 सेमी हो।

– पुरुष अभ्यर्थी का सीना कम से कम 81 सेमी हो। फुलाकर 86 सेमी हो।

फिजिकल टेस्ट

(लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़)-100 अंक एवं लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, बुद्धि क्षमता, विश्लेषण क्षमता तथा अंकगणित) – 100 अंक होंगी।

आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड) के लिए दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक

दक्षता परीक्षा (पुरूषों अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 800 मीटर दौड़ होगी), लिखित परीक्षा-100 अंक के साथ-साथ ट्रेड टेस्ट – 25 अंक होंगे।

जिला / इकाई पदों की सख्या

भाटापारा 98

गरियाबंद 186

महासमुंद 92

पीटीएस, माना, रायपुर 20

रेल रायपुर 181

नेताजी सुभाषचंद्र बोस, पुलिस अकादमी

चंदखुरी, रायपुर 22

एमटी. पूल, पुलिस मुख्यालय, रायपुर 48

बेमेतरा 110

राजनांदगांव 160

कबीरधाम 120

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 228

खैरागढ़-छुईखदान 82

गंडई पीटीएस, राजनांदगांव 20

बिलासपुर 168

मुंगेली 139

जांजगीर-चांपा 28

गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही 42

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ 116

बलरामपुर – रामानुजगंज 259

सूरजपुर 144

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 106

पीटीएस, मैनपाट 39

कोण्डागांव 104

दंतेवाड़ा 73

नारायणपुर 477

बीजापुर 390

कुल योग 5967 पदों पर

चयनितों को मैट्रिक्स लेवल 4 (प्रारंभिक वेतन रु 19500/- प्रतिमाह) का वेतनमान मिलेगा।



Source link


Spread the love share