Page not found – Prabhat Khabar

Spread the love share


अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 5 मिनट के भीतर ही हादसे का शिकार हो गया. विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह अपराह्न करीब दो बजे वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

12061 PTI06 12 2025 000103A
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. शहर में उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

एयर इंडिया के अनुसार अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे.

12061 PTI06 12 2025 000139B
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों का अभी कोई आधिकारिक अनुमान नहीं लगाया जा सका है. ऐसी आशंका है कि मेघाणी नगर के कुछ लोग भी मृतकों में शामिल हो सकते हैं.

12061 PTI06 12 2025 000114A
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की तथा उन्हें अहमदाबाद जाकर, दुर्घटना से प्रभावित लोगों को तत्काल यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है.

12061 PTI06 12 2025 000116B
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

हादसे के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह और उड्डयन मंत्री को अहमदाबाद जाकर तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है साथ ही स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को भी कहा है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया है.

अहमदाबाद विमान दुर्घटना
अहमदाबाद विमान दुर्घटना

पोस्ट Air India का विमान उड़ान के 5 मिनट बाद ही हो गया क्रैश, देखें हादसे ही भयावह तस्वीरें पहले दिखाई दिया Prabhat Khabar



Source link


Spread the love share