अब दाएं-बाएं नहीं करेंगे, एक साथ काम करेंगे; नीतीश ने बीजेपी को फिर अपना वादा दोहराया

Spread the love share


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग मिलकर बिहार में विकास का काम कर रहे हैं। पहले कुछ नहीं होता था। उन्होंने महागठबंधन में जाकर देख लिया, अब दाएं-बाएं नहीं करेंगे।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तानकटिहारबुध, 16 अक्टूबर 2024 सुबह 10:40 बजे
शेयर करना शेयर करना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फिर अपना वादा दोहराया है। कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब दाएं-बाएं नहीं करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने दो बार राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के महागठबंधन में जाकर देख लिया। अब एनडीए में साथ मिलकर विकास का काम करेंगे। सीएम ने बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के एक दिन बाद यह बयान दिया। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान भी कई रैलियों में नीतीश ने यह बात कही थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को कटिहार के बरारी पहुंचे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भगवती मंदिर महाविद्यालय (बीएम कॉलेज) मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने बंदोबस्त प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 450 करोड़ की लागत वाली 183 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़े:अवैध खनन पर 10 लाख तक जुर्माना, नीतीश कैबिनेट में 22 प्रस्तावों पर मुहर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साल 2005 से पहले के हालातों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कुछ काम नहीं हुआ था। अब काम हो रहा है। सभी लोग काम कर रहे हैं। गांव से लेकर प्रदेश तक के विकास में लगे हुए हैं। बरारी से विधायक विजय सिंह निषाद ने भी लोगों से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है।

इस कार्यक्रम में बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, प्रभारी मंत्री नीरज सिंह बबलू, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित कई नेता मौजूद रहे।



Source link


Spread the love share