बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों ने बहाया खून, मंडी जा रहे किसान की गोली मार हत्या

Spread the love share


किसान अरविंद सब्जी बेचने के लिए ताजपुर स्थित मोतीपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली किसान की कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानशुक्र, 11 अक्टूबर 2024 05:59 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

आज महानवमी है। पूरा देश मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना में लगे हैं। इस बीच बिहार के समस्तीपुर बदमाशों ने एक किसान की हत्या कर दी है। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत फतेहपुर मुसहरी टोल में बाइक पर सवार बदमाशों ने किसान अरविन्द कुमार चौधरी (50) की गोली मार दी। बदमाशों ने शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया गया है कि किसान अरविंद सब्जी बेचने के लिए ताजपुर स्थित मोतीपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मारी। गोली किसान की कनपटी में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक किसान सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर के निवासी थे। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में जुट गयी है।

ये भी पढ़े:इतनी सी बात पर धारदार हथियार से रेत दिया पत्नी का गला, पति गिरफ्तार

समस्तीपुर पुलिस अब इलाके में सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। इसी से संदिग्ध बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी गिरफ्तारी की जा सके। इसके लिए मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र ने पूर्व के विवाद को घटना का कारण बताया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

इधर, अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुआवजा देने एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। माले के सरायरंजन प्रखंड सचिव राजकुमार पासवान के नेतृत्व में माले की एक टीम मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढाढस बंधाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।



Source link


Spread the love share