आईसीसी वर्ल्ड कप से बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विरोध के विभिन्न विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के मैच का बहिष्कार कर सकता है और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान के केवल 2 अंक कट सकते हैं.
सूत्रों का कहना है कि पीसीबी के पास भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का विकल्प है और भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने से आईसीसी को भारी आर्थिक नुकसान होगा.
सूत्रों ने बताया कि विश्व कप में भाग लेने की स्थिति में भी बोर्ड अपने विकल्प खुले रखेगा.
गौरतलब है कि बांग्लादेश ने असुरक्षा का हवाला देकर टी20 विश्व कप में भारत जाने से इनकार कर दिया था और आईसीसी से अपने सभी मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था, जिस पर आईसीसी ने बांग्लादेश बोर्ड के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को अपने समूह में शामिल कर लिया.