तरनतारन में पति के साथ एक्टिवा पर जा रही नवविवाहिता को गोली मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी युवक नवविवाहिता से शादी करना चाहता था, लेकिन दो माह पहले युवती के परिवार ने दूसरे लड़के से शादी कर थी, जिससे वह नाराज था। युवती की शादी के कुछ समय बाद आरोपी युवक उसके घर भी गया, उसने युवती की मां को कहा था कि उसकी शादी दूसरी जगह करके आपने ठीक नहीं किया है। इसके बाद जब लड़की की मां युवक के घर गई, तो युवक की मां ने अपने बेटे को समझाने की बजाय उल्टा युवती की मां को कहा कि आपने बेटी की शादी दूसरी जगह क्यों की, मेरा बेटा उसे पसंद करता है। आरोपी ने नवविवाहिता को 21 फरवरी को 3 गोलियों मार दी थी, घायल की पहचान रूबी के नाम से हुई। वह अब जिंदगी और मौत की लड़ाई अमृतसर के अस्पताल में लड़ रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी गोली मारते हुए दिख रहा है। वहीं, अब पुलिस ने नवविवाहिता के पति अंश ग्रोवर की शिकायत पर करण व उसकी मां जसबीर कौर पर BNS की धारा 109, 61(2), 127(2) और आर्म्स एक्ट 25 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानिए युवती के पति की 5 बड़ी बातें… अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे- SHO पट्टी शहर के पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर कंवलजीत राय के मुताबिक, गोली चलाने वाले आरोपी करण का पिता सब्जी की आढ़त का काम करता है। परिवार में दो भाई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल व अन्य चीजों पर हमारी नजर है।
Source link