कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े 23 लाख हड़पे: कुरुक्षेत्र पुलिस ने दिल्ली से दबोचा ठग; दो युवकों को दिखाए थे सपने – Pipli News

Spread the love share



कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ठगी का आरोपी।

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वीजा धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित चड्डा उर्फ अमनदीप के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खरड़ मोहाली का रहने वाला है और फिलहाल बसंत कुंज, नई दिल्ल

मामला 3 जनवरी 2024 का है। खेड़ी रामनगर, कुरुक्षेत्र के रहने वाले गोपाल राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपने भतीजे को कनाडा भेजना चाहते थे। मलखान सिंह नाम के व्यक्ति ने उनकी मुलाकात मोहित चड्डा से करवाई। मोहित ने 15 लाख रुपए में एक महीने के अंदर वर्क वीजा दिलाने का वादा किया।

आरोपी ने शुरू में आधी रकम की मांग की। गोपाल राम ने अपने भतीजे के साथ-साथ अपने मामा के बेटे के लिए भी वीजा के कागजात जमा करा दिए। आरोपी ने जी-20 समिट का हवाला देकर उन्हें कोलकाता बुलाया। 5 सितंबर 2023 को गोपाल राम दोनों युवकों के साथ कोलकाता पहुंचे। वहां आरोपी ने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए और फोटो व आधार कार्ड ले लिए।

आरोपी ने पीड़ितों से प्रत्येक के लिए 15-15 लाख रुपए जमा करवाने को कहा। उन्हें बताया गया कि जल्द ही एंबेसी से कॉल आएगी। कोलकाता से लौटने के बाद जब पीड़ितों ने अपने बैंक खाते चेक किए तो पता चला कि उनके खाते से 23.5 लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की मदद से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है।



Source link


Spread the love share