समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा गांव में मंगलवार रात बोरिंग के छप्पर से गमछा के सहारे युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के ननकी दास के बेटे टेंपो चालक अनिल दास (45) के रूप में की गई है। परिवार वालों ने इसे हत्या का मामला
।
घटना के संबंध में मृतक के भाई कारी दास ने बताया कि उनके बड़े भाई को गांव के ही कुछ लोग बुलाकर ले गए थे। रात 1 बजे तक वह वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लोग उन्हें खोजते हुए गांव के ही चौर में पहुंचे, तो देखा कि बोरिंग ढकने को लेकर बनाए गए छोटी सी झोपड़ी में गमछा के सहारे उनका शव लटक रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि उनका भाई टेंपो चलाता था। साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कर शव को यहां पर गमछा के सहारे बांध दिया गया है। हालांकि हत्या किसने की और उनके भाई की किस व्यक्ति के साथ दुश्मनी चल रही थी, यह उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन यह मामला साजिश के तहत हत्या का है।
शोक में डूबा परिवार।
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि मामला हत्या का है, हालांकि अभी परिवार के लोगों ने लिखित तौर पर आवेदन नहीं दिया है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है इलाके में अवैध संबंध की भी चर्चा है।