चंडीगढ़ के फाइनेंसर हत्याकांड का दूसरा आरोपी अरेस्ट: मर्डर के बाद कुरुक्षेत्र में फेंका शव, जांच के लिए GRP की SIT गठित – Kurukshetra News

Spread the love share




चंडीगढ़ के फाइनेंसर राजेश चोपड़ा हत्याकांड के दूसरे आरोपी को GRP ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पवन उर्फ हैप्पी जिला सोनीपत के गांव रोहट का रहने वाला है। GRP ने आरोपी पवन को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पवन आरोपी मोनू उर्फ लुक्का निवासी गांव फतेहपुर जिला सोनीपत का दोस्त है। चंडीगढ़ में शराब पार्टी के दौरान मां-बहन के बारे में गलत बोलने पर मोनू ने राजेश की गर्दन काटी थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त पवन के साथ मिलकर राजेश के शव को कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के जीटी रोड स्थित दंगल ग्राउंड के पास फेंक दिया था। पवन के पास काम करने आया था मोनू सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। GRP की टीम आज भी सबूत की तलाश में चंडीगढ़ गई है। मोनू अपने साथी पवन के पास काम करने के लिए चंडीगढ़ आया था और उसी के पास रहता था। उसी के जरिए मोनू की राजेश चोपड़ा से दोस्ती हुई थी। रामलीला ग्राउंड के पास की पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजेश चोपड़ा हाल निवासी मोहाली 14 जनवरी की रात को आरोपी मोनू के साथ पंजाब के फाजिल्का में अपने मामा की रस्म पगड़ी में शामिल होने की बात अपनी बेटी शीनम से कहकर निकला था। फाजिल्का जाने से पहले राजेश ने चंडीगढ़ के सेक्टर-40 से चिकन खरीदा था। उसके बाद ठेके से शराब की बोतल खरीदकर पार्टी करने के लिए रामलीला ग्राउंड के पास चले गए। यहां उनके साथ मोनू का साथी, एक लड़की और कई अन्य लोग भी थी। इस लड़की को राजेश चोपड़ा ने अपने परिवार को मोनू की वाइफ कहकर मिलवाया था, जबकि मोनू की शादी नहीं हुई थी। पार्टी के दौरान राजेश, मोनू और उसके साथी को छोड़कर सब अपने घर चले गए थे। सबके जाने के बाद हुई कहासुनी इसी दौरान राजेश ने मोनू को गालियां देनी शुरू कर दी। मोनू ने उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन राजेश ने मोनू की मां और बहन के बारे में गलत बोलने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मोनू ने चाकू से राजेश पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फाजिल्का नहीं पहुंचे राजेश शेखर ने आगे बताया कि शाम को उसके ससुर ने शीनम को मोनू के साथ फाजिल्का जाने की बात कही थी। अगले दिन अपने मामा की पगड़ी की रस्म में शामिल होना था। रात को उसके ससुर ने अपने भांजे मोहित गगनेजा के पास रुकना था। अगले दिन परिवार काे राजेश की मौत की सूचना मिली थी। डेबिट कार्ड से हुई थी पहचान पुलिस को शव के पास 2 डेबिट कार्ड (ATM) बरामद हुए थे। एक कार्ड पर राजेश और दूसरे पर भारती शाह का नाम लिखा था। पुलिस ने इन कार्डों के जरिए शव की पहचान करके फैमिली को सूचना देकर बुलाया। फैमिली ने कुरुक्षेत्र आकर शव की पहचान राजेश चोपड़ा के रूप में कर दी थी। मोनू पर लगाया था हत्या का आरोप परिवार ने मोनू पर हत्या का आरोप लगाया था। बयान पर GRP ने मोनू और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(बी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। दूसरा आरोपी 2 दिन के रिमांड पर GRP थाना कुरुक्षेत्र के SHO संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार को पहले ही बरामद कर लिया था। अभी मामले की जांच चल रही है।



Source link


Spread the love share