पुलिस ने साढ़े 4 किलोमीटर दूर पीछा कर अवैध धान की गाड़ी को पकड़ा था।
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। वहीं, अवैध धान परिवहन के खिलाफ भी प्रशासन सख्त नजर आ रही है। 1 नवंबर से 16 नवंबर तक अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में अवैध रूप से लाए जा रहे कुल 19,320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिसकी
.
जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा महासमुंद में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जबकि दूसरे नंबर पर बलरामपुर है। जहां से 4139 क्विंटल धान जब्त किया गया है। तस्कर यूपी, एमपी और ओडिशा से धान लेकर पहुंचे थे। जिसे टास्क फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा है।
15 नवंबर की तड़के सुबह साढ़े 3 बजे पुलिस टीम ने साढ़े 4 किलोमीटर दूर पीछा कर अवैध धान की गाड़ी रुकवाई थी। जांच में दोनों वाहनों से लगभग 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया था। ड्राइवरों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने में सुपुर्द कर दिया गया था।
देखिए पहले ये तस्वीरें…
अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 16 चेकपोस्ट बनाए हैं।

कबीरधाम जिले में अवैध तरीके से धान परिवहन करते 2 ट्रकों को पकड़ा गया था।
चेकपोस्ट और टास्क फोर्स की तैनाती
दरअसल, अवैध धान तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 1 नवंबर से 16 नवंबर तक अभियान चलाया गया। इस बीच टास्क फोर्स ने अलग-अलग जिलों में कुल 19,320 क्विंटल धान जब्त किया है। जिसे तस्कर दूसरे राज्य से लाकर यहां खपाने के फिराक में थे।
मार्कफेड ने इसके आंकड़े जारी करते हुए बताया कि सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकपोस्ट, कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स और इंटीग्रेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर के जरिए निगरानी लगातार बढ़ाई गई है। सरकार 3100 रुपए क्विंटल दर पर किसानों से धान खरीद रही है। ये धान बिक जाता तो इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ है।

ओडिशा के धान को अफसरों ने पकड़ा है।
अवैध परिवहन पर सख्ती करने बनाए गए 16 चेकपोस्ट
धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए सभी जिलों में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। ओडिशा और अन्य राज्यों से आने वाले धान को रोकने 16 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां राजस्व, कृषि, वन और पुलिस की ड्यूटी में तैनात हैं।
इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।
खरीदी केंद्रों का प्रभार प्रशासनिक अफसरों को
खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही शून्य सूखत आने वाली समितियों को पांच रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अब पढ़ें किस जिले में कितना धान जब्त किया गया
|
जिला |
धान जब्त का आंकड़ा क्विंटल में |
|
महासमुंद |
4266 |
|
बलरामपुर |
4139 |
|
सूरजपुर |
1750 |
|
रायगढ़ |
1201 |
|
जशपुर |
1157 |
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |
967 |
|
कोंडागांव |
869 |
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़ |
687 |
|
राजनांदगांव |
607 |
|
मजबूर |
137 |
|
सुकमा |
130 |
|
बालोद |
123 |
|
जिला |
धान जब्त का आंकड़ा क्विंटल में |
|
मुंगेली |
490 |
|
बलौदाबाजार |
386 |
|
बिलासपुर |
273 |
|
कोरिया |
253 |
|
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई |
250 |
|
सरगुजा |
240 |
|
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर |
228 |
|
दंतेवाड़ा |
220 |
|
बस्तर |
218 |
|
जिला |
धान जब्त का आंकड़ा क्विंटल में |
|
गरियाबंद |
122 |
|
जांजगीर-चांपा |
119 |
|
ढका हुआ |
90 |
|
कोरबा |
85 |
|
रायपुर |
84 |
|
धमतरी |
72 |
|
नारायणपुर |
53 |
|
दुर्ग |
38 |
|
बेमेतरा |
32 |
|
मोहला-मानपुर-चौकी |
27 |
…………………………………………………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
पुलिस ने 4KM पीछा कर पकड़ा यूपी का अवैध धान…VIDEO: पहले दिन सिर्फ 10% केंद्रों में धान खरीदी, धमतरी में लटका ताला, 10 कर्मचारी बर्खास्त

अवैध धान परिवहन के खिलाफ बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई।
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पूरे प्रदेश में 2,739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी पहले दिन मात्र 10 प्रतिशत यानि 195 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी हुई। इन केंद्रों के माध्यम से 19,464 क्विंटल धान खरीदा गया है। पढ़ें पूरी खबर…