भगवान राम की अयोध्या में हुई प्राण प्रतिष्ठा की आज पहली वर्षगांठ है।
पंजाब के जालंधर में आज यानी बुधवार को श्री राम लला की उत्तर प्रदेश में हुई प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्री देवी तालाब मंदिर में इसे लेकर प्रोग्राम भी रखा गया है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली
.
बुधवार को ये यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी और पूरे शहर से गुजरेगी। मिली जानकारी के अनुसार ये शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शाम करीब 6 बजे समाप्त होगी। शोभायात्रा में लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
पुलिस ने डायवर्ट किया रास्ता
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शोभायात्रा वाले रूट पर करीब सात घंटे के लिए रास्ता डायवर्ट किया है। जिसमें श्री देवी तालाब मंदिर, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा चौक, खिंगरा गेट, पंज पीर चौक, फगवाड़ा गेट मार्केट, मिलाप चौक, श्री राम चौक (कंपनी बाग चौक), भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), अड्डा होशियारपुर चौक, जेल चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट सहित अन्य एरिया शामिल हैं।