ड्यूटी पर मालगाड़ी की चपेट में आया रेलकर्मी: लातेहार के महुआमिलान जंक्शन पर मौत, रेलवे पुलिस जांच में जुटी – latehar News

Spread the love share




लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित महुआमिलान जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान एक रेलकर्मी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। अरविंद कुमार महुआमिलान जंक्शन के अंतर्गत एक अस्थायी केबिन में कार्यरत थे। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मालगाड़ी को पास करा रहे थे। घटना इतनी भीषण थी कि उन्हें बचने का कोई मौका नहीं मिला। रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के निरीक्षक प्रभारी रंजीत रंजन सहाय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह हादसा बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर स्थित महुआमिलान जंक्शन पर हुआ, जो एक व्यस्त रेल मार्ग है। निरीक्षक प्रभारी रंजीत रंजन सहाय ने बताया कि यह मानवीय त्रुटि थी या तकनीकी चूक, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे विभाग ने भी शोक व्यक्त किया है और मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply