नालंदा में अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: 34 आरोपियों को किया गया थाना बदर, CCA के तहत की गई कार्रवाई – Nalanda News

Spread the love share




नालंदा जिले में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम-2024 की धारा-3 (C.C.A) के तहत कुल 34 आरोपियों को थाना बदर किया गया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत बिंद थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर निवासी अजय यादव को अब एकंगरसराय थाने में हाजिरी लगानी होगी। कतरीसराय के वरीठ निवासी श्रवण कुमार यादव को पावापुरी और बेन थाना क्षेत्र के रामगंज निवासी सुनील कुमार को परवलपुर थाना उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह सिलाव थाना के धरहरा निवासी विकास कुमार उर्फ मक्को को नालंदा, जबकि नालंदा थाना के रंगिला बिगहा निवासी रॉकी कुमार उर्फ गुज्जर को सिलाव थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। गिरियक के रैतर निवासी राजेश कुमार और घोसरावां निवासी टुन्नु यादव को सिलाव थाने में उपस्थिति का आदेश मिला है। बिहार थाना के नकटपुरा निवासी बल्ले यादव उर्फ प्रीतम यादव को अस्थावां भेजा गया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया निवासी सन्नी यादव, आलमगंज निवासी मोहित कुमार और गगनदिवान निवासी मो. खुर्शीद को अब नालंदा थाने में रिपोर्ट करनी होगी। दीपनगर के दंगडीबिगहा निवासी राजु सिंह को नालंदा थाना, जबकि इसी थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी जित्ते पासवान उर्फ जितेन्द्र पासवान, दिनेश पासवान, कोरई निवासी विकास कुमार उर्फ रामू यादव और लखरावा निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ नाटा को सिलाव थाने में हाजिर होने का सख्त निर्देश दिया गया है। जिले में शांति बहाली के लिए उठाया कदम इसके अलावा तेलहाड़ा के रोहित कुमार और औंगारी के सिन्टु कुमार उर्फ विशैला को एकंगरसराय, जबकि औंगारी के ही राज कुमार उर्फ राजा को परवलपुर थाना भेजा गया है। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रोहनियापर निवासी संतोष कुमार उर्फ लाल बादशाह और महरो निवासी सोनु कुमार को भी एकंगरसराय थाने में उपस्थिति देनी होगी। हिलसा के कन्हाई निवासी विकास पासवान उर्फ अभिषेक कुमार को करायपरशुराय, चंडी के सालेपुर निवासी सागर कुमार को नगरनौसा और परवलपुर के मुकेश कुमार को बेन थाने में रिपोर्ट करना है। थरथरी थाना क्षेत्र के भतुबिगहा निवासी मिथलेश यादव, अतवल बिगहा के सुरेन्द्र यादव उर्फ कौआ, थरथरी बाजार के चंदन कुमार और संतन बिगहा के काजु यादव उर्फ मनीष यादव, इन चारों को हिलसा थाने में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। नगरनौसा के भरावपर निवासी विक्की कुमार उर्फ आवारा गोप को चंडी और करायपरशुराय के नेसरा निवासी बल्लू कुमार को हिलसा थाना भेजा गया है। लहेरी थाना क्षेत्र के खानकह निवासी मो. फरदीन को सोहसराय, जबकि कटरापर निवासी डोभी स्वर्णकार और सोनू साव को नालंदा थाने में हाजिरी लगानी होगी। इस्लामपुर के सतुआ निवासी रौशन कुमार को एकंगरसराय थाने में उपस्थिति का निर्देश प्राप्त हुआ है। प्रशासन का यह कदम अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और जिले में शांति बहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link


Spread the love share