नेशनल ताइक्वांडो में सीबीएसई के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love share


सीबीएसई के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में 1164 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बालिका वर्ग…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानकाशीपुरगुरु, 10 अक्टूबर 2024 01:54 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

सीबीएसई के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और पूर्व डिप्यूटी डायरेक्टर स्पोर्ट्स उत्तराखण्ड सुरेश चन्द्र पाण्डेय, बीडी पाठक, संदीप नैथानी, अजय कुमार विज, रश्मि विज, गौरव विज, डौली विज, महेश चन्द्र उनियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रुद्रपुर हाईवे स्थित मदर इंडिया स्कूल परिसर में चल रही प्रतियोगिता में सीबीएसई के 1164 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बालिका वर्ग 19 वर्षीय वेस्ट जोन की समृद्धि सैनी और साउथ जोन की मारिया के बीच मुकाबला हुआ। इसमें समृद्धि विजेता रही। दूसरा मुकाबले नार्थ जोन की लक्की और ईस्ट जोन से नंदिनी मौर्य के बीच हुआ। इसमें विजेता लक्की रहीं। जबकि बालक वर्ग 19 वर्ष नार्थ जोन 1 सक्षम और नार्थ जोन 2 से विनेस गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सक्षम विजेता रहे। वेस्ट जोन से युवराज सिंह और नार्थ जोन 2 से सक्षम के बीच हुआ। इसमें सक्षम विजेता रहे। संयोजक गौरव विज ने बताया कि 13 अकतूबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश 28 राज्यों के अलावा सउदी अरब, ओमान, कतर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे है। संचालन राहुल राणा, संदीप चौहान, निखिल हंस, अंकुर चौधरी ने किया। मौके पर अनमोल, आदर्श वर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, शेखर कुमार झा, परमीत कुमार, मनीषा यादव, अनुभव सिंह, विसेन नितिन, एम. लोकेश, कार्तिक, कुंदन पाण्डेय, हर्ष सिंह, ज्योति आदि थे।



Source link


Spread the love share