पंचकूला की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 40 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।
.
मामला 7 अक्टूबर का है, जब पंचकूला शहर के एमडीसी सेक्टर निवासी शिकायतकर्ता ने थाना मनसा देवी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि वह अपने माता-पिता के साथ बाज़ार गया था और घर लौटने पर देखा कि अलमारी में रखी 1 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी।
यूपी के अमरोहा का रहने वाला
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपने के बाद, इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसके तहत आरोपी वीरू निवासी जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश और वर्तमान में किराएदार गांधी कॉलोनी पंचकूला को पकड़ लिया गया।
आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में चोरी, नकदी या मूल्यवान वस्तुओं की चोरी जैसी घटनाओं पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है, और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पंचकूला में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला की टीम ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चाेरी की गई रकम से 40 हजार कैश बरामद हुआ है। पंचकूला शहर के एमडीसी सेक्टर निवासी एक शिकायतकर्ता ने 7 अक्टूबर को थाना मनसा देवी में मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि वह अपने माता-पिता के साथ बाज़ार गया हुआ था और घर लौटने पर उसने पाया कि अलमारी में रखी 1 लाख रुपए की नकदी चोरी मिली। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपे जाने के बाद, इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरू पुत्र देशराज, निवासी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश हाल किराएदार गांधी कॉलोनी पंचकूला को काबू कर लिया।
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में चोरी, नकदी या मूल्यवान वस्तुओं की चोरी जैसे अपराधों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।