पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन: मोहाली के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस, काफी दिनें से चल रहे थे बीमार – Chandigarh News

Spread the love share




पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे लाल सिंह का आज (शनिवार) मोहाली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लाल सिंह पंजाब राजनीति के अनुभवी चेहरे थे। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। लाल सिंह पंजाब की राजनीति में सादगी और ईमानदारी के प्रतीक माने जाते थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे है…



Source link


Spread the love share