पटना एम्स में गार्ड और जूनियर डॉक्टर से विधायक चेतन आनंद की झड़प, मारपीट तक पहुंची नौबत

Spread the love share


बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आनंद का बुधवार की रात पटना एम्स के गार्ड और जूनियर डॉक्टर से विवाद विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई. उन्हें आधे घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाए रखने की भी खबर है.

घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है. बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान विधायक चेतन और उनके समर्थकों की पटना एम्स अस्पताल के गार्ड से कहासुनी हो गई, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया. इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने में दोनों तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



Source link


Spread the love share