प्रदेश में आठवीं बोर्ड परीक्षा आज से: सेंटर के निकटवर्ती थानों में रखे जाएगे पेपर, एक महीने में आ सकता है रिजल्ट – Bikaner News

Spread the love share



राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल के आठवीं क्लास के स्टूडेंट्स के फाइनल एग्जाम गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। इस परीक्षा में राज्यभर में बारह लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स बैठ रहे हैं। बोर्ड पैटर्न पर हो रही इस परीक्षा के लिए सभी जिलों मे

परीक्षा केन्द्र वाले स्कूल के नजदीकी पुलिस थानों में प्रश्न पत्र सील कर रखे गए है। जो परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केन्द्र को सौंपे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभागीय परीक्षाएं पंजीयक बीकानेर करवा रहे है। 2 अप्रेल तक चलने वाली इस परीक्षा में सरकारी एवं निजी स्कूलों के 12 लाख 77 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक रखा गया है। नकल रोकने के लिए प्रत्येक जिले में चार उड़न दस्तों का गठन किया गया है। आठवीं बोर्ड का पहला पेपर गुरुवार को अंग्रेजी विषय का होगा। इसके बाद 22 को हिंदी, 24 को विज्ञान, 26 को सामाजिक विज्ञान, 29 को गणित तथा 2 अप्रेल को तृतीय भाषा की परीक्षा होगी।

जल्द आएगा रिजल्ट

शिक्षा विभाग का प्रयास है कि परीक्षा होने के साथ ही कॉपी चैक का काम शुरू जाए। इसके लिए भी डाइट्स को निर्देश दिए गए हैं। मार्च में एग्जाम समाप्त होने के एक महीने के भीतर रिजल्ट घोषित करने की कोशिश की जा रही है। सभी जिलों में कॉपी चैकिंग का काम भी डाइट्स के पास ही रहेगा। ऐसे में डाइट्स को इसका शिड्यूल दिया गया है।



Source link


Spread the love share