बहादुरगढ़ की 4 फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग: बनाए जाते हैं जूते-चप्पल, कच्चा माल जला, फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर – Jhajjar News

Spread the love share



बहादुरगढ़ फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते फायर विभाग के कर्मचारी।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में फुटवियर पार्क स्थित 4 फैक्टरियों में आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। चारों फैक्टरियों में चप्पल-जूते बनाए जाते हैं। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ कर्मचारी लगे हुए हैं।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में चप्पल- जूते बनाने वाली फैक्ट्रियों में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। बहादुरगढ़ में लगी आग के कारण फैक्ट्री मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगते ही फायर विभाग को सूचना दी गई।

आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां लगी आग बुझाने में

फुटवियर पार्क की फैक्ट्रियों में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। और न ही अभी तक आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर लगी हुई हैं।

सबसे पहले 155 नंबर फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसके बाद आग फैलते हुए चार फैक्ट्रियों में लग गई। इससे पहले भी फुटवियर पार्क की बंद पड़ी एक फैक्ट्री में आग लगी थी जिस पर दो दिन में काबू पाया गया था।



Source link


Spread the love share