एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। यह घटना गुरुवार शाम को रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी के पास हुई। वीडियो में तीन लोग रिक्शा चालक को मारते हुए नजर आ रहे हैं।
.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी के अनुसार, ई रिक्शा की टक्कर बाइक से हो गई। जिसके बाद बाइक सवार और रिक्शा चालक के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि मारपीट हो गई। बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को पीट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि, दोनों पक्षों से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली नगर के थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली थी। लेकिन मौके पर पहुंचने पर कोई भी नहीं मिला। ना ही कोई शिकायतकर्ता पुलिस थाने में आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब जांच कर रही है।