यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 107 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं, सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ की सीएचसी पर हर तरफ लाशें दिखाई दे रही हैं।