राजनांदगांव में चातुर्मासिक प्रवचन में आयोजन: जैन मुनि वीरभद्र ने खुद को आचार संपन्न बनाने का दिया संदेश, बोले-पद की गरिमा का ख्याल रखें – Rajnandgaon News

Spread the love share


राजनांदगांव में विनय कुशल मुनि के सुशिष्य और 171 दिन तक उपवास का रिकॉर्ड बनाने वाले जैन मुनि वीरभद्र (विराग) ने सोमवार को अपने चातुर्मासिक प्रवचन में महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि, हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से पालन करना

मुनि वीरभद्र ने कहा कि, बाप हो तो बाप के दायित्व का पालन करें और बेटा हो तो बेटे के दायित्व का पालन करें। उन्होंने आजकल की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की कि लोग कर्तव्य पूरा करते हैं तो उसका यश भी चाहते हैं। उन्होंने सलाह दी कि यश के पीछे न भागें और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करें।

जैन मुनि ने खुद को आचार संपन्न बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, जिस पद पर हैं, उस पद की गरिमा का पूरा ख्याल रखें और उसके अनुरूप आचरण करें। परमात्मा के वचन का आत्म चिंतन करना आत्म कल्याण के लिए जरूरी है।

उन्होंने मानवीय स्वभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, हम अच्छे कार्य का श्रेय अपने को देते हैं। लेकिन कोई कार्य बिगड़ जाता है तो उसका दोष दूसरों पर मढ़ देते हैं। हम यह जानने की कोशिश नहीं करते कि गलती क्यों हुई। हम यह मानने की कोशिश भी नहीं करते कि जो कुछ हो रहा है वह कर्मों के कारण हो रहा है।

राजनांदगांव में चातुर्मासिक प्रवचन में आयोजन: जैन मुनि वीरभद्र ने खुद को आचार संपन्न बनाने का दिया संदेश, बोले-पद की गरिमा का ख्याल रखें - Rajnandgaon News

उन्होंने धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, धर्म छोड़कर जीने से अच्छा तो मर जाना है। उन्होंने आजकल की स्थिति पर चिंता व्यक्त की कि सेवक बड़े हो गए हैं और परमात्मा गौण हो गए हैं। इसका कारण उन्होंने हमारी दृष्टि का परिवर्तित होना बताया। उन्होंने सलाह दी कि दृष्टि एक समान रखें किंतु आदर सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें और जो जितने सम्मान के पात्र हैं, उन्हें वह सम्मान अवश्य दें।



Source link


Spread the love share