रोहतक में जल संरक्षण के लिए दौड़ाई हजार किलोमीटर साइकिल: जलसंकट को लेकर लोगों को चेताया, सामाजिक संस्थाओं ने किया सम्मानित – Rohtak News

Spread the love share




रोहतक में बढ़ते जल संकट और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दो साइकिलिस्ट मुकेश नैनकवाल और सर्वेश राठी ने 1000 किलोमीटर तक साइकिलिंग करते हुए जागरूकता फैलाई। मुकेश नैनकवाल व सर्वेश राठी गणतंत्र दिवस पर साइकिल यात्रा पर निकले और 4 दिन लोगों को जल प्रदूषण व जल संरक्षण का संदेश दिया। जल संरक्षण का संदेश देते हुए मुकेश नैनकवाल व सर्वेश राठी ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में ऑन रिकॉर्ड एक हजार किलोमीटर साईकिल चलाई । रोहतक से यात्रा आरंभ करते हुए हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली होते हुए पंजाब के अबोहर पहुंचे, जहां से राजस्थान के श्रीगंगानगर में चुनावड़ गांव गए। दोनों साइकिलिस्ट चुनावड़ गांव से निकलकर करनपुर, नंगी बॉर्डर वार मेमोरियल होते हुए विजयनगर, रायसिंह नगर, पल्लू, रतनगढ़, सालासर होते हुए झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू, चरखी दादरी होते हुए वापिस रोहतक पहुंचे है, जिनको सामाजिक संगठनों ने सम्मानित किया । लोगों को जल संकट के प्रति किया जागरूक
साईकिल यात्रा के दौरान दोनों साइकिलिस्ट ने जगह-जगह लोगों से चर्चा की और उन्हें बताया कि किस प्रकार से आज लगातार जल स्तर घटता जा रहा है। साथ ही प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाली पीढ़ी के लिए अगर जल को सुरक्षित रखना है तो हम सभी को किसी न किसी रूप में आगे आकर जागरूकता लोगों के अंदर लानी होगी । आने वाला समय बहुत भयंकर होने वाला है। लोगो को पीने के लिए स्वच्छ जल नही मिलेगा। सुनो नहरो की पुकार संस्था ने किया सम्मानित
जल संरक्षण के लिए एक हजार किलोमीटर तक साइकिल चलाने वाले दोनों साइकिलिस्ट को रोहतक पहुंचने पर सुनो नहरों की पुकार संस्था ने सम्मानित किया। साथ ही कहा कि समाज के अच्छे कार्य के लिए यात्रा को आगे भी जारी रखे, ताकि लोगों को पानी का महत्व समझ आ सके।



Source link


Spread the love share